आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं पूर्वांचल जन मोर्चा व अखिल भारतीय ठठेरा कसेरा ताम्रकार महासभा के संयुक्त तत्वाधान में कैंप कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी पर पूर्व राष्ट्रपति स्व.ज्ञानी जैल सिंह का 110वां जयंती समारोह चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी राजेश विश्वकर्मा राज एवं संचालन जिलाध्यक्ष मोर्चा पुष्पा गौतम ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महासभा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक एवं प्रदेशाध्यक्ष रालोजपा उत्तर प्रदेश शिवमोहन शिल्पकार द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने लोगों से स्व.ज्ञानी जैल सिंह की विचारधारा पर चलने का आवाह्न किया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति अपना अटूट विश्वास प्रकट करते हुए जनहित में सदा समर्पित रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अवधेश ठठेरा, उमेश चंद्र सोनकर, ज्ञान प्रकाश गौतम, श्रीराम भारती, सनरूद शर्मा, संजू गोंड, सुनीता विश्वकर्मा, रामसरन राम, सुक्लेश प्रधान, रामबचन चौहान, नूरसबा मनिहार, रविंद्र श्रीवास्तव, श्रवण शर्मा, सूरज कुमार गौतम, चंद्रमी गौतम, गायत्री भारती, सुनीता भारती, इसकना बानो, वंदना शर्मा, श्याम दुलारी आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार