पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के राजघाट क्षेत्र में सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
हादसा बावली मोड़ और करतालपुर के बीच स्थित राजघाट के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल मौर्य पुत्र स्व.अवधेश मौर्य निवासी बड़ी हरैया, भंवरनाथ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार पिकअप की तलाश शुरू कर दी है।
रिपोर्ट-बबलू राय