श्री हरि ज्वेलर्स एंड कॉस्मेटिक प्रतिष्ठान का हुआ उद्घाटन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के सदावर्ती चौक स्थित संतोषी माता मंदिर के ठीक सामने श्री हरि ज्वेलर्स एंड कॉस्मेटिक के दूसरे नए प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस नए शोरूम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव, पूर्व चेयरमैन रामचंद्र जायसवाल, कोयलसा प्रमुख संतोष यादव, सभासद विशाल श्रीवास्तव और अशोक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। जबकि इनकी पहली ब्रांच दामोदर कटरे में स्थित है। अतिथियों ने हर्षित सर्राफ एवं हर्ष सर्राफ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रोपराइटर हर्षित सर्राफ ने बताया कि उनकी दुकान पर 500 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक की शुरुआती कीमत में एक ग्राम गोल्ड ज्वेलरी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, एडी ज्वेलरी और ब्राइडल ज्वेलरी उपलब्ध है। इसके अलावा, यहाँ कलरे, चूड़े और स्किन केयर, बॉडी केयर व हेयर केयर जैसी कॉस्मेटिक की सभी वैराइटी भी उचित दामों पर मिलेंगी। इस प्रतिष्ठान की मुख्य विशेषता यह है कि ग्राहकों को लाइफटाइम बिक्री के बाद सेवा प्रदान की जाती है, जिसके तहत ज्वेलरी में जीवनभर कभी भी समस्या आने पर उसे रिपेयर करके दिया जाता है। प्रोपराइटर ने सभी ग्राहकों से नए प्रतिष्ठान पर पधारकर अपना स्नेह और विश्वास बनाए रखने का निवेदन किया है।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *