मूंगफली विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाने के चकखैरुल्लाह गांव में स्थित मूगंफली बिक्रेता ने गुरुवार को दोपहर मंे घर मंे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी।
चकखैरुल्लाह गांव स्थित मुख्य मार्ग पर ही श्री गुप्ता 60 वर्ष का परिवार रहता है। जीविकोपार्जन के लिए ठेले पर मूगंफली आदि बेचते थे। गुरुवार को दोपहर में परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे। घर के अंदर श्री गुप्ता ने चुल्ले के सहारे फंदा लगाकर झूल गये। काफी देर बाद सदस्य घर के अंदर गये तो शव झूलते देख अवाक रह गये। सूचना डायल 112 को दी। सूचना पाकर थाने की पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास तीन पुत्र थे। थाना प्रभारी राजीव सिह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट होगा, जांच की जा रही है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *