आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेंट्रल पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाओं जाफरपुर, मुबारकपुर, फरिहां तथा भिवंडी महाराष्ट्र में दीपावली का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों ने इको-फ्रेंडली और सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया।
विद्यालय प्रांगण में दीप प्रज्जवलन और भगवान गणेश, माता लक्ष्मी एवं माता सरस्वती की वंदना की गयी। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक और कलात्मक प्रस्तुतियां दी। छात्रों ने विभिन्न रंगों, फूलों और दीपों की सहायता से आकर्षक रंगोली बनायी और मिट्टी के दीयों को खूबसूरती से सजाया।
विद्यालय प्रबंध समिति और शिक्षकों ने बच्चों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छ और सुरक्षित दिवाली मनाने तथा मिट्टी के दीये इस्तेमाल करने की शपथ ली। चेयरपर्सन तरन्नुम खानम ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। प्रबंधक नवाज अहमद खान ने कहा कि रोशनी का यह त्योहार हमें अनुशासन, एकजुटता और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। प्रधानाचार्य रेखा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार