नवागत बीडीओ का कर्मचारियों ने किया स्वागत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुरुवार को विकासखंड लालगंज सभागार में विकासखंड के समस्त कर्मचारियों ने नवागत बीडीओ सुमित कुमार पासवान को बुके भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात बीडीओ ने उपस्थित कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
बीडीओ सुमित कुमार पासवान ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित एवं ग्राम विकास से जुड़ी सभी योजनाओं और कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।
अपने परिचय के दौरान उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2024 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व उनकी तैनाती अतरौलिया में रही। इसके बाद वह प्रशिक्षण के लिए लखनऊ गए और प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत उन्हें लालगंज विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत नंदलाल सिंह, सचिव सुधीर कुमार पांडेय, लालमन यादव, अवधेश सिंह, बाल गोविंद यादव, प्रमोद सरोज, राजकुमार गुप्ता, धीरेंद्र, अमित यादव, सर्वेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर राज बहादुर, विक्रांत, महेंद्र तिवारी, अरुण, अविनाश, दिनेश, नरेंद्र सहित विकासखंड के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *