प्रतियोगिता में ब्लू हाऊस ने मारी बाजी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल में दीपावली के शुभ अवसर पर शुक्रवार को सर्वविघ्नहर्ता प्रथम पूज्य गणेश जी तथा समस्त ऐश्वर्यदात्री मां लक्ष्मी की पूजा के उपलक्ष्य में मन मोहक रंगोली बनाई गई।
विद्यालय में कला विभाग के सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने अपनी सूझ-बूझ, कलात्मक दक्षता व रंगों के उचित संयोजन से अद्भुत दृश्यों का प्रदर्शन कर रंगोली का निर्माण किया।

इस रंगोली में छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगों, फूलों, पत्थर, कुल्हड़, दीये व मटके आदि के प्रयोग से आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया। साथ ही इस रंगोली के माध्यम से लोगो को पटाखे से बचने व पारम्परिक तरीके से मिट्टी के बर्तनों का समुचित उपयोग करने का संदेश दिया गया।
चारो हॉउस के छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता के साथ हॉउस बोर्ड प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायक मंडल मुख्य अतिथि डॉ. नमिता सी. विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, डॉ. गरिमा राय द्वारा दिया गया जिसमें ब्लू हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय और ग्रीन व येलो हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
इस मौके पर प्रबंधक प्रशान्त चंद्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल एवं अनिरूद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य विनय पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *