सोने-चांदी से लेकर वाहनों तक की जमकर खरीदारी

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। धनतेरस के पर्व पर अतरौलिया नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। शुभ मुहूर्त में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। बाजार में सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों तथा दोपहिया वाहनों की जमकर खरीदारी हुई।
धनतेरस पर परंपरागत रूप से धातु के सामान खरीदने की मान्यता के चलते बर्तन और आभूषण की दुकानों पर ग्राहकों की विशेष भीड़ रही। वहीं, दीपावली पूजन के लिए लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और चांदी के सिक्के भी खरीदे। वाहन शोरूमों में भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। नगर के प्रमुख बाजारों नन्दना, मदियापार, भेदौरा, तेज़ापुर, छितौनी, भवनाथ पुर, कनैला में दिनभर चहल-पहल का माहौल रहा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *