महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तिवारीपुर, सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली का उत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता तथा भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की भव्य आरती के साथ हुआ। आरती विद्यालय प्रबंधक डीपी मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा, एकेडमिक डायरेक्टर रामनयन मौर्य एवं कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य ने संयुक्त रूप से की।
इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राम दरबार की मनमोहक एवं सजीव झांकी प्रस्तुत की गई। आकर्षक रंगोली के डिजाइन जिसे पूरे प्रांगण में कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के छात्राओं ने तैयार किया।
विद्यालय प्रबंधक डीपी मौर्य ने कहा कि दीपावली केवल दीपों और मिठाइयों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटने तथा असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, मीनाक्षी अस्थाना, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, प्रेमा यादव, आदित्य मिश्रा, अजय यादव, राहुल तिवारी, किशन यादव एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। संचालन अजय यादव ने किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *