वेदांता की छात्र-छात्राओं ने उकेरी मनमोहक कलाकृतियां

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के लक्षिरामपुर स्थित वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में दीपावली के पावन पर्व पर एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेरी।
संस्थान के प्रबंध निदेशक रित्विक जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई मनमोहक रंगोलियों का निरीक्षण किया और युवाओं की कलात्मकता की सराहना करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता में जी.एन.एम., ए.एन.एम., पैरामेडिकल और बी.एससी. नर्सिंग के विभिन्न सत्रों के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, बुराई पर अच्छाई की विजय और शुभ दीपावली जैसी सांस्कृतिक थीम पर आधारित एक से बढ़कर एक सुंदर कलाकृतियां उकेरकर पूरे परिसर को त्योहार के रंगों से सराबोर कर दिया। इस सफल और रंगारंग आयोजन को संपन्न कराने में शशांक श्रीवास्तव, अविनाश सिंह, श्रुति कुशवाहा, हेमंत पांडेय, मनोज यादव, खुशबू मोदनवाल और आकांक्षा राव सहित संस्थान के अन्य शिक्षकगणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता ने न केवल विद्यार्थियों के भीतर छिपी कला को एक बेहतरीन मंच प्रदान किया, बल्कि दीपावली के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संदेश को भी अत्यंत जीवंत रूप में प्रदर्शित किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *