आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष/विधायक डा.नीरज बोरा ने दुर्गा प्रसाद गुप्त की सामाजिक लोकप्रियता, अनुभव, समाज के प्रति निष्ठा और समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के गोरक्ष प्रांत का संगठन मंत्री मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि श्री गुप्त विभिन्न उपवर्गों में विभक्त वैश्य समुदाय को संगठित करने, उन्हें एक मंच पर लाने, समाज के पुरखों के दिखाये मार्ग पर चलते हुए परोपकार, सेवा और स्वदेश के लिए समर्पण भावना के साथा संगठन को ऊंचाईयों तक ले जाने में अपना योगदान प्रदान करेंगे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार