एसडीओ से की संविदा लाइनमैन को हटाने की मांग

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत उपकेंद्र खटौली में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत मोहम्मद अरशद को वहां से हटाने के लिए 50 की संख्या में ग्रामीणों ने एसडीओ सरायमीर संदीप चंद्रा को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संविदा लाइनमैन मोहम्मद अरशद गांव में काम करने आते हैं तो पैसे की मांग करते हैं। बिना पैसे लिए किसी का कोई काम नहीं करते हैं। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि रात के समय जंपर काट कर विद्युत आपूर्ति बाधित करते हैं सिर्फ इसलिए कि गांव के लोग हमें विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए बुलाएंगे और मुंहमांगी वसूली करंेगे। उक्त लाइनमैन और ग्रामीणों के बीच कई बार गाली गलौज मारपीट की स्थिति आ चुकी है इसके बारे में पहले भी उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था लेकिन अभी तक लाइनमैन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि इसको यहां से हटाया नहीं गया तो किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है। तोवा ग्राम प्रधान वसीमुद्दीन लाहीडीह ग्राम प्रधान चक्रवर्ती लाला यादव ने आरोप लगाया कि संविदा लाइनमैन कई लोगों से अपने मोबाइल पर भी पैसा ले चुका है।
पत्रक देने वालों में मंजूर अहमद, मुख्तार अहमद, शिवपूजन, शमीम, मोहम्मद फजल अहमद, शशिकांत, अमरनाथ यादव, मोहम्मद अकरम आदि शामिल हैं।
इस संबंध में एसडीओ सरायमीर वीरेन्द्र मौर्या ने बयताया कि अभी मैं जल्द में आया हूं। इस बात की जानकारी हमें नहीं है। यदि इस तरह का मामला है तो जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई होगी।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *