फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत में करोड़ो खर्च करके आधा दर्जन से अधिक प्याऊ शीतल जल के लिए बनवाए गये। परन्तु भीषण गर्मी में भी प्याऊ जल विहीन सूखा पड़ा रहा और आजतक जल विहीन ही है। और तो और कई इण्डिया मार्का हैंड पंप जो दूषित जल दे रहे हैं जिसका पानी पीने योग्य नहीं है। प्लम्बर दूषित पानी का कारण पूछने पर बताते हैं कि बोरिंग का पाइप घंटिया लगा है। इसी कारण पानी कुछ देर में पीला पड़ जाता है। जो हैंडपंप सही है और ज्यादा उपयोग किये जाते हैं, वह खराब पड़े हैं। हैंडपम्प जो बिगड़ा तो बन नहीं सका।
महीने भर से मुख्य चौक बस स्टॉप पर हैंडपंप खराब पड़ा है। सूचना देने पर नगर पंचायत अध्यक्ष राम अशीष बरनवाल ने आकर खुद देखा। परंतु हैंडपंप बन नहीं सका। यह उदासीनता नहीं तो क्या है। स्थानीय लोग इधर उधर से जल लेकर अपना जल की पूर्ति कर रहे हैं। सैकड़ों लोग इंडिया मार्का पम्प देखकर प्यास बुझाने आते हैं। पर खराब पड़ा जंग लगी हैंडपम्प का हाल देख निराश हो वापस लौट जाते हैं। दुकानदार से पानी लेकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है।
नगरवासी विनोद बिन्द, श्रवण कुमार, चन्दन मोदनवाल, सुरेश कुमार, विशाल सोनकर, विनोद मोदनवाल, विनोद सोनकर, अनिल कुमार आदि ने बस स्टॉप पर सभी इंडिया मार्का हैंडपम्प सही कराने की मांग प्रशासन से की है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता नगर पंचायत फूलपुर अवधेश मिश्रा ने बताया कि मेरे सज्ञान में नहीं है। खराब पड़े हैंडपंपो का निरीक्षण करा सही करवाता हूं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय