कंधों पर ताजिया उठाकर निकला चेहल्लुम का जुलूस

शेयर करे

मेहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कर्बला के 72 शहीदों की याद में देवईत गांव से 58वां जुलूसे अरबईन (चेहल्लुम)’ का जुलूस बुधवार को अपने कदीमी रास्ते से हुसैनाबाद कर्बला के लिए निकाला गया।
जुलूस में शामिल नौजवानों ने कंधों पर ताजिया उठाकर मातमी अंदाज में मातम करते हुए हिस्सा लिया। जुलूस में सुल्तानपुर, बरेली, बाराबंकी, लखनऊ, जलालपुर, अंबेडकरनगर, नमौली फैजाबाद व सादात के अंजुमन शामिल हुए। गैर जनपदों से आए जाकिर व बड़ी संख्या में जायरीनों ने कर्बला के शहीदों का मातम किया। जुलूस हुसैनाबाद कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मौलाना मुशीर अब्बास खान, मौलाना तहजिबुल हसन रांची विहार, मौलाना शबाब रजा वास्ति लखनऊ, सैयद जैगम अब्बास महाराष्ट्र, कैसर अब्बास बनारस, मौलाना मो. हनीफ फतेहपुर, मौलाना जिशान अली व मूसा लखनऊ’ सहित तमाम उलेमा मौजूद रहे। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला मंत्री हसन इमाम, इरफान हैदर, आदिल जैदी, मो. नेहाल, अजीम हैदर, नेयाज हैदर आदि भी उपस्थित रहे।
सुरक्षा की दृष्टि से उपनिरीक्षक तुषार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अजय राय मय फोर्स तैनात रहे। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *