मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना अंतर्गत ठेकमा बाजार से आगे बेला खास मोड़ के पास शनिवार की रात संदीप राय 40 वर्ष पुत्र राम अलम राय निवासी सराय पलटू थाना गंभीरपुर को अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया।
संदीप राय अपनी बाइक ठेकमा बाजार में खड़ी कर आजमगढ़ गया था। आजमगढ़ से आने के बाद ठेकमा से बाइक लेकर घर के लिए रवाना हुआ कि रास्ते में अज्ञात हमलावरों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस अभिरक्षा में बरदह पुलिस द्वारा सीएससी बरदह पर मेडिकल कराया गया तथा डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर अभी नहीं दी गई थी। थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। वैसे पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है मामले का खुलासा जल्द से जल्द कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी