पुण्यतिथि पर प्रयास ने कांशीराम को दी श्रद्धांजलि

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कलेक्ट्रेट स्थित प्रयास सामाजिक संगठन के कार्यालय पर शुक्रवार को कांशीराम की पुण्यतिथि अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता संगठन के सचिव इंजीनियर सुनील यादव ने की।
सभा में उपस्थित लोगों ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंजीनियर सुनील यादव ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राजनीतिक और सामाजिक रूप से जागरूक कर सत्ता की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया। आज भी उनके विचार और संघर्ष समाज के हर तबके के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर प्रद्युम्मन, मनोज, जेपी, विनोद कुमार, अमरनाथ, प्रवीण, इंजीनियर अमित यादव, बृजेश, राजेश आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *