पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत बृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई डा.अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राममनि यादव द्वारा फीता काट कर मेले का उद्धाटन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के सभी मेडिकल ऑफिसर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राहुल कांत यादव, डा.जितेंद्र गुप्ता, डा.राशिद, डा.अखिलेश, डा.बीरबल मौर्या, एक्स-रे टेक्निशियन संतोष कुमार यादव सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व एएनएम व आशा बहुएं उपस्थित रहीं।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार- चिकित्साधीक्षक डा. डीएस यादव के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी डा. अज़ीम की देखरेख में फूलपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श जांच एवं उपचार किया गया। फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टर सभी कर्मचारी एवम् यूनिसेफ से गज़ाला कमर मौजूद रहे। इस मौके पर 200 मरीज़ों की निःशुल्क स्वास्थ की जांच एवम दवा वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेला एवं पोलियो बूथ का उदघाटन ज़िला भाजपा मंत्री दिलीप सिंह भगेल ने किया।
रिपोर्ट-नरसिंह यादव, मुन्ना पाण्डेय