एआईएसएफ प्रदेश अध्यक्ष मुजम्मिल जाहिद अली हाऊस अरेस्ट

शेयर करे

लालगंज आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुजम्मिल जाहिद अली को कथित तौर पर हाऊस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। मुजम्मिल जाहिद अली लालगंज क्षेत्र के दौना जेहतमंदपुर गांव के निवासी हैं। उनके हाऊस अरेस्ट किए जाने की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में उनकी भागीदारी को रोकने के लिए की गई इस कार्रवाई के संबंध में संबंधित प्रशासन का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *