आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तरवां थाना क्षेत्र के एरा बुजुर्ग गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित यादव की गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बाइक से अपनी मौसी के रायपुर स्थित मेडिकल स्टोर पर जा रहे थे। इसी दौरान फद्दूपुर मोड़ के पास यह हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
अंकित यादव पुत्र नगीना यादव एरा बुजुर्ग गांव के निवासी थे और पढ़ाई कर रहे थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई बाहर रहकर निजी नौकरी करते हैं, जबकि पिता नगीना यादव और माता मुन्नी देवी खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंकित अभी पढ़ाई कर रहे थे और परिवार को उनसे काफी उम्मीदें थीं।
घटना की सूचना मिलने पर तरवां थाना प्रभारी राजीव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *