आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील का हरैया गांव शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन का यादगार बना। समस्त ग्रामवासी प्रधान प्रतिनिधि अतुल राय के नेतृत्व में उनके आवास पर एकत्रित हुए और केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन जहां पूरे जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया तो वहीं सगड़ी तहसील के हरैया गांव में प्रधान प्रतिनिधि अतुल राय ने अपने आवास पर ग्रामवासियों को आमंत्रित कर केक काटकर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। वहीं जन्मदिन के अवसर पर आये ग्राम वासियों को प्रीति भोज भी कराया। कार्यक्रम की शुरूआत अतुल के बड़े भाई देवेंद्र नाथ राय ने किया। अतुल राय ने अपने सहयोगियों के साथ केक काट कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रभाकर राय, मिन्टू राय, शीरीश राय, विजय बहादुर राय, अभिषेक राय, पुनीत राय, प्रदीप राय, मनोज राय, दिनेश राय, अमन राय सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव