अतरौलिया में लगाया गया वृहद स्वास्थ्य मेला

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सेवा पखवाड़ा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन अमर शहीद राजा जय लाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय अतरौलिया में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज चंद्रजीत तिवारी रहे। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील पांडेय ने की। इस कार्यक्रम के संयोजक संतराम निषाद तथा सह संयोजक सुभाष निषाद रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू द्वारा फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील पांडेय ने की। कार्यक्रम के संयोजक रजनीकांत पांडेय व सह संयोजक आनंद तिवारी रहे। निःशुल्क स्वास्थ्य मेले में समाज के गरीब तथा सबसे निचले तबके के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। मुख्य अतिथि चंद्रजीत तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ.प्रदीप कुमार के नेतृत्व में 12 विभाग के काउंटर लगाए गए थे जहां लोगो के स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर दवा तक का वितरण किया गया। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. शिवाजी सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों तथा महिला डाक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *