हम कदम कश्मीर से हरगिज हटा सकते नहीं……ताज आजमी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के छतवारा मोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ नगर कॉलोनी ग्राम बयासी में हिंदी उर्दू साहित्य परिषद के तत्वाधान में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय पांडे युवा कवि ने तथा संचालन युवा कवि एवं गीतकार सेठ राजकुमार आशीर्वाद ने किया।
कार्यक्रम का श्रीगणेश संस्था के महामंत्री सेठ राजकुमार आशीर्वाद ने मां शारदे की स्वरचित वंदना ’ओ माता सरस्वती हमको ऐसा प्यार दे बल बुद्धि विवेक तू सदबुद्धि अपरम्बार दें’से किया। चिरैयाकोटी ने इस वतन की खाक को भी माथे का चंदन समझे हैं सुनाते हुए जहां देश प्रेम की ज्योत जलाई वहीं विजय प्रताप बुदनपुरी ने एक कलम कार की कलम उठो तुम प्रेमचंद का दर्द लिखो बूढ़ी काकी की भूख लिखो जुम्मन का दर्द अपार लिखो सुनाकर मानवीय संवेदना को उभारा तो वही ताज आजमी ने हम कदम कश्मीर से हरगिज हटा सकते नहीं सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं सुना कर वाहवाही लूटी तो वही रूद्र नाथ चौबे रूद्र ने एक लड़ाई मेरे बाहर एक लड़ाई अंदर है मैं ही जानू मेरे गम का कितना बड़ा समंदर है सुनाते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद लाल बहादुर चौरसिया लाल ने बिलखती भूख लिख देना तड़पती प्यास लिख दे ना मिले बल जिस कहानी से वह इतिहास लिख देना सुनाते हुए सभी का प्यार पाया। इस अवसर पर जय प्रकाश पांडे, राहुल कुमार सिंह, विनोद यादव, महेंद्र यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, अमित कुमार श्रीवास्तव, इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *