44 आरओ एवं 57 एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कलेक्ट्रेट सभागार में मास्टर ट्रेनर इं. कुलभूषण सिंह द्वारा 44 आरओ एवं 57 एआरओ को पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आरओ एवं एआरओ के मुख्य कार्य के सम्बन्ध में बताया गया।

इं. कुलभूषण सिंह द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करना और उम्मीदवारों की जमानत धनराशि प्राप्त करना एवं उसे वापस करना, प्रस्तुत किये गये नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) करना, किसी भी नाम निर्देशन पत्र को निरस्त करने के लिए समुचित एवं पर्याप्त कारणों का संक्षेप में उल्लेख करना एवं निरस्त किये गये नाम निर्देशन पत्रों की सूची तैयार करना, उम्मीदवारों द्वारा नाम वापसी की व्यवस्था करना, सही पाये गये नामांकन पत्रों, निर्विरोध रूप से चुने गये उम्मीदवारों तथा निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार करना, निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रतीक आवंटन करना, मतदान दलों को मतपेटिका, मतपत्र तथा अन्य सामग्री प्रदान करना, मतदान पर्यवेक्षण करना, मतदान होने के उपरान्त मतपेटिकाओं, मतपत्रों की वापसी तथा उनको सशस्त्र पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखना, मतगणना की कार्यवाही करना, उम्मीदवारों के चुनाव खर्चों का परीक्षण कराकर विवरण उपलब्ध करके सूचना निर्वाचन आयोग को देना, आदि के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण में आगे बताया गया कि नगर पालिका अध्यक्ष के लिए जमानत राशि 8000 रूपये एवं निर्वाचन व्यय खर्चा 9 लाख, नगर पालिका सदस्य के लिए जमानत राशि 2000 रुपये एवं निर्वाचन व्यय खर्चा 2 लाख, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए जमानत राशि 5000 रुपये एवं निर्वाचन व्यय खर्चा 2.5 लाख, सदस्य नगर पंचायत के लिए जमानत राशि 2000 रुपये एवं निर्वाचन व्यय खर्चा 50 हजार निर्धारित है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश, सहायक प्रशिक्षण प्रभारी शशांक सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मनोज राय, समस्त आरओ, एआरओ, एनआईसी से रवि पाठक, निखिल उपाध्याय, अमित सिंह, पुनीत राय, सुशीम, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *