लालगंज आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दी बार एसोसिएशन के भवन निर्माण का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज की अनुपस्थिति में हरी प्रसाद दूबे ने किया। क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज ने अधिवक्ता संघ भवन का निर्माण कराने हेतु विधायक निधि से पांच लाख रुपया स्वीकृत किया था। विधायक की अनुपस्थिति में सपा जिला महासचिव हरी प्रसाद दूबे ने सोमवार को शिलान्यास किया। राजनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए हरी प्रसाद दूबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव से अधिवक्ताओं का सम्मान करती चली आ रही है। अधिवक्ताओं के बैठने की समस्या को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव अपने शासनकाल में प्रदेश की हर तहसील में अधिवक्ता संघ भवन बनवाने का काम किया था। उन्ही के पदचिन्हों पर चलते हुए क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज ने दी बार एसोसिएशन को संघ भवन का निर्माण कराने के लिए पांच लाख रुपया विधायक निधि से स्वीकृत किया है। स्वागत समारोह को धर्मेश पाठक, लालजीत यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अशोक कुमार अस्थाना, प्रसिद्ध नारायण सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, नगेन्द्र सिंह, कैलाश सिंह, देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, अनिरुद्ध मिश्रा, अनुज तिवारी, रितेश तिवारी, अंकुर मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया। संचालन समर बहादुर सिंह ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद