पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

शेयर करे

अंजान शहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा निवासी पिता ने तहरीर देकर दहेज में चार पहिया गाड़ी को लेकर पुत्री को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। जीयनपुर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
नाजिया पुत्री इम्तियाज अहमद निवासी गोविंद नगर अजमतगढ़ कस्बा का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज से 4 फरवरी 2022 को शाहनवाज पुत्र सेराज अहमद निवासी अंसार नगर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के साथ हुआ था। विवाह के उपरांत उसकी पुत्री नाजिया अपनी ससुराल में रह रही थी। दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर उसके पति शाहनवाज व ससुराल के परिजन प्रताड़ित कर रहे थे। 15 दिन पूर्व नाजिया को मारपीट कर घर से निकाल दिया जिसके उपरांत पिता इम्तियाज अहमद की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने पति सहित सास ससुर के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
रिपोर्ट- फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *