मुन्ना भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बिलरियागंज पुलिस ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते चार अप्रैल को श्रीमती कमला देवी इण्टर कालेज बघैला थाना बिलरियागंज में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में परीक्षार्थी अरविन्द गोड पुत्र जगरोपन गोड के स्थान पर फर्जी विद्यार्थी विद्यासागर पुत्र रामधनी निवासी ग्राम सोहरैया हाफिज पोस्ट अंजान शहीद थाना जीयनपुर द्वारा परीक्षा दिया जा रहा था जिसे केन्द्र व्यस्थापक द्वारा पकड़ लिया गया था। उक्त केे सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर विद्यासागर पुत्र रामधनी निवासी सोहरैया हाफिज व अरविन्द गौड़ पुत्र जगमोहन गौड़ निवासी जमीन मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर पंजीकृत किया गया था। जिसमें वांछित अभियुक्त अरविन्द गौड़ को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *