वरिष्ठ समाजवादी नेता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित नेता भोराजपुर निवासी अर्जुन प्रसाद 67 वर्ष का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव भी दिवंगत नेता के आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अर्जुन प्रसाद समाजवादी पार्टी के पुराने, निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं में शामिल थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा, क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूत बनाने में समर्पित कर दिया। उनका सरल, मिलनसार और सेवा भाव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका निधन समाजवादी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दिवंगत अर्जुन प्रसाद के पुत्र अजीत कुमार भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और भोराजपुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। इस दुखद अवसर पर समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *