पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना अंतर्गत पिपरहा गांव में सोमवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से करीब 46 वर्षीय साधु प्रजापति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। बताया गया कि साधु प्रजापति मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते थे और उनके परिवार में एक लड़का है। सोमवार को वह घर में ही किसी तरह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-बबलू राय