आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जाफरपुर में आम आदमी पार्टी ने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘एक दीप शिक्षा के नाम’ महाभियान का आयोजन किया। जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज में वास्तविक बदलाव का सबसे मजबूत हथियार है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना शिक्षा के सामाजिक और आर्थिक समानता की कल्पना करना बेमानी है, इसलिए समाज के हर वर्ग और हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हम सबकी सबसे बड़ी सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह इंसान को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक और पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने की नींव है। आयोजक अनिल यादव ने कहा कि जब तक हर घर में शिक्षा का चिराग नहीं जलेगा, तब तक समाज से अशिक्षा और पिछड़ेपन का अंधकार दूर नहीं होगा।
इस मौके पर एमपी यादव, उमेश यादव, राम प्रसाद यादव, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार