रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। घर आंगन से पहले शिक्षा के मंदिर में दीप जलाकर रोशन किया गया। कंपोजिट विद्यालय सरायमीर में हर वर्ष यह क्रम किया जाता है। घरों और प्रतिष्ठानों को लोग रोशन करते ही है परंतु वहां दीपक का अंधेरा ही रह जाता है जहां से जीवन के उजाले की लौ निकलती है। हालांकि बहुत से विद्यालयों में दीप जलाए भी जाते हैं। जनपद के कंपोजिट विद्यालय सरायमीर में यह लंबे समय से यह चला आ रहा है। यहां तैनात सहायक अध्यापिका प्रिया राय तीस किमी दूरी तय कर पहले विद्यालय में दीपक जलाने के साथ ही पूजन भी करती हैं। उसके बाद घरों के रोशन की तैयारी होती है। सहभागी बनते हैं आसपास के छात्र और नागरिक भी। प्रिया राय ने कहा कि बहुत ही आनंदमय होता है उस शिक्षा के मंदिर मंे दीपक जलाना जहां आने वाले कल के उज्जवल भविष्य बनाने वाले निकलते हैं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा