कुम्हार समाज के शिल्पकारों को किया सम्मानित

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के मार्गदर्शन तथा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के आह्वान पर फूलपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुम्हार (प्रजापति) समाज के शिल्पकारों को पिछड़ा मोर्चा लालगंज के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आशु द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांवों में पहुंचकर मिट्टी के बर्तन और दीये बनाने वाले शिल्पकारों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उनके द्वारा तैयार किए गए मिट्टी के दीये भी खरीदे। शिल्पकार नंदलाल प्रजापति से मिट्टी के बर्तन बनाने और उनके व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं एवं अनुभवों पर चर्चा की।
नंदलाल प्रजापति ने बताया कि जबसे सरकार की ओर से उन्हें इलेक्ट्रिक चाक मशीन उपलब्ध कराई गई है, तबसे मिट्टी के बर्तन बनाने में मेहनत कम लगती है। इसके साथ ही उत्पादन में वृद्धि हुई है और आमदनी भी लगभग दोगुनी हो गई है। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में तहसील क्षेत्र के कई गांवो में दिव्यांगों, विधवा महिलाओं और गरीबो में दिपावली किट उपहार स्वरूप दिया गया।
इस अवसर पर रमेश राजभर, विजय सिंह, अशोक यादव, आशुतोष पाण्डेय, रिशु अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *