रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। योगी राजेश्वर के नेतृत्व में योग सेवा समिति द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं सहित क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
योगी राजेश्वर ने बताया कि संगठन का उद्देश्य योग, स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज को जागरूक एवं स्वस्थ बनाना है। कार्यक्रम के संरक्षक एवं आयोजन समिति के सदस्य भाजपा जिला मंत्री डॉ. शैलेन्द्र नाथ यादव ने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या संस्था का नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसमें व्यापारी बंधुओं से लेकर समाज के अमीर-गरीब सभी वर्गों के लोगों ने अपनी सामर्थ्य और भावना के अनुरूप सहभागिता देकर आयोजन को सफल बनाया। ऐसे आयोजन से एकता का संचार होता है।
कार्यक्रम में अलाउद्दीन. रमेश गुप्ता, अमरजीत यादव, राम कुमार यादव, प्रवीण सिंह, सुशील गुप्ता, विपिन यादव., रामवृक्ष आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा