ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास शनिवार की रात लगभग नौ बजे एक युवक की अज्ञात कारणों से ट्रेन से कट कर मौत हो गई। शव की शिनाख्त उसकी पत्नी ने दिनेश कुमार के रूप में किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेहनगर थाना क्षेत्र के बसिया गांव निवासी दिनेश कुमार 38 वर्ष फूलपुर कोल्ड स्टोरेज के पास परिवार के साथ काफी दिनो से किराए पर रहता था। वह ठेला पर सब्जी आदि बेचता था। शनिवार को बाजार से अपना कार्य करने के बाद घर चला गया। रात लगभग 9 बजे उसका शव न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किन कारणों से युवक ट्रेन से कटा इसकी जांच की जा रही है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *