भाजपाईयों ने की हुसेपुर सनूप गोशाला में सफाई

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के हुसेपुर सनूप स्थित गौशाला में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव और बीडीओ कोयलसा सागर सिंह ने सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे गौशाला की साफ़ सफाई की। तत्पश्चात गायों को अपने हाथ से उपस्थित लोगों ने गुड़ चना और केला खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी आयु की कामना की।
गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था एवं गोवंशों की देखरेख संतोष जनक देखकर जिलाध्यक्ष ने गौसेवकों रविंदर, जग्गन, ओम प्रकाश, अनीता आदि का माला पहनाकर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया। जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई के साथ ही पशुओं की देखरेख भी बेहतर ढंग से की जा रही है। इस तरह की व्यवस्था बहुत कम स्थानों पर देखने को मिलती है। कर्मचारियों की सेवा और लगन सराहनीय है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए हम सभी लोगों ने आज गऊ माता का आशीर्वाद लिया है। आगे भी अन्य कार्यक्रमों का आयोजन लगातार होता रहेगा।
इस मौके पर बीडीओ सागर सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आलोक सिंह, डॉ. मनोज दुबे, रामशंकर वर्मा, अंकित गुप्ता, सनी सिंह, रिखू पटेल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *