इलाज के दौरान सफाई कर्मी की मौत, साथियों में शोक

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के बक्सपुर मिजवां में तैनात सफाई कर्मी इम्तेयाज अहमद 47 वर्ष की मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले करीब दो माह से बीमार चल रहे थे और जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
उद्पुर गांव निवासी इम्तेयाज अहमद पुत्र अब्दुल रशीद बक्सपुर मिजवां में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी ब्लाक मुख्यालय पहुंचते ही साथी सफाई कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
साथी कर्मचारी परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके गांव उद्पुर पहुंचे। परिजनों के अनुसार इम्तेयाज पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *