निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामाबाद में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित दिव्यांशु यादव, अमन यादव, शनि कुमार तथा जनपद एवं मण्डल में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र वितरित करते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने बताया कि यह खिलाड़ी आगामी 25 सितम्बर से 29 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता देवरिया में आजमगढ़ मण्डल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सुविधाओं एवं संसाधनों के अभाव में भी यह खिलाड़ी संघर्ष कर अपने मजबूत इरादे और संघर्ष के बल पर मुकाम हासिल कर रहे हैं। परीषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों में भी काफी प्रतिभाएं है सिर्फ उन्हें पहचानने और अवसर मिलने की आवश्यकता है। अगर इन खिलाड़ियों को संसाधनों के साथ अवसर मिले तो यही खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर श्याम बिहारी सिंह यादव, निशा चौहान, शिवानी यादव, तथा समस्त छात्र एवं विद्यालय परिवार के लोगो ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र