छात्र संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारत प्रगतिशील छात्र मंच इकाई आज़मगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित अपनी 4 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन से पूर्व शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों व उनके अभिभावकों ने चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया।
छात्र संगठन ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हुए 400 प्रतिशत फीस वृद्धि वापस लिया जाय। साथ ही बीएचयू समेत सभी कॉलेजों, विश्विद्यालयों में जारी हुए फीस वृद्धि के फरमान तत्काल रद्द हों। शिक्षा विरोधी-देश विरोधी राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी-2020 को रद्द किया जाय। शिक्षा व शिक्षण संस्थानों का निजीकरण, बाजारीकरण बन्द किया जाय। छात्रों, नौजवानों का दमन, उत्पीड़न बन्द किया जाय। प्रतिनिधि मंडल में अंजलि, प्रियंका, संदीप, प्रशांत, विश्वजीत, दिनेश, श्रेय, राहुल, अभिषेक आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *