पीएम वाणी वाईफाई ऑपरेटर ऑफिस का हुआ उद्घाटन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आज देश तरक्की की रफ्तार पकड़ कर आगे बढ़ रहा है और टेक्नोलॉजी भी दिन प्रतिदिन अपनी रूप रेखा बदलती जा रही है। ऐसे में पीएम वाणी वाईफाई जो लोगों को वाई फाई उपयोग करने और वाई फाई बिक्री करने का अवसर भारत सरकार सीडॉट के माध्यम से दे रही है। सोमवार को पीएम वाणी वाईफाई और अर्ली स्टडी का उद्घाटन वाईफाई ऑपरेटर के डायरेक्टर गौरव सिंह, फ्रैंचाइज़ी के फाउंडर आशीष अग्रवाल, अर्ली स्टडी के फाउंडर दीपक उपाध्याय की उपस्थिति में आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में किया गया।
पीएम वाणी की फ्रैंचाइज़ी लेने वाले सौरभ सिंह ने बताया कि इससे हमारे क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा और लोगो को इंटरनेट सुविधा मिलेगी। वाईफाई ऑपरेटर के डायरेक्टर गौरव सिंह ने सभी को बधाई दी। उन्होंने पीएम वाणी की खूबियों के बारे में बताया। फ्रेंचाइजी बताओ के संस्थापक आशीष अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से व्यवसायों और स्टार्टअप की रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। अर्ली स्टडी के फाउंडर दीपक उपाध्याय ने हाइब्रिड एजुकेशन बिज़नेस मॉडल की जानकारी दी और बच्चो को स्कालरशिप देने की घोषणा की। एक्सपोर्ट एक्सपर्ट संजय शर्मा ने भारत के उद्यमियों को कैसे विदेश में व्यापर करें इसकी जानकारी दी।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *