फरिहा आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। रविवार को लखनऊ में आईएमए भवन में इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एसोसिएशन ने संस्था का चुनाव कराया। जिसमें उपाध्यक्ष पद की दावेदारी पूर्वांचल के आजमगढ़ जिले से एकमात्र उम्मीदवार निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सुराई के रहने वाले डॉ.सलमान फैजी ने नामांकन किया। डॉ.सलमान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ.जगजीवन को 158 मतों से मात दी। उनके विजेता की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर सलमान फैजी के जनपद प्रथम आगमन पर फैजी नर्सिंग होम फरिहा में जोरदार स्वागत किया गया।
सोमवार को फरिहा चौक पर पहुंचते ही फैजी नर्सिंग होम पर डॉ. सलमान का भव्य तरीके से स्वागत हुआ। इस मौके पर डॉ.इमरान, डॉ.इरफान, डॉ.काजिम, डॉ.सैफुल्ला, डॉ.एसके गुप्ता, ग्राम प्रधान अबू बकर खां, रुक्मू खां, प्रकाश यादव, नगीना मौर्य आदि मौजूद रहे। उक्त चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ.डीडी त्रिपाठी और महामंत्री राजीव तिवारी ने विजय हासिल की।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव