आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार की सुबह निधन हो गया, मुलायम सिंह यादव 82 वर्ष के थे। उन्होंने सोमवार की सुबह 8.15 बजे अंतिम सांस ली। वह 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती थे, 2 अक्टूबर से लगातार वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरा जनपद शोक में डूब गया। जगह-जगह शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर लालगंज सांसद संगीता आजाद एवं पूर्व विधायक लालगंज आजाद अरिमर्दन के आवास पर हरबंशपुर मोहल्ला में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर सांसद एवं विधायक लालगंज द्वारा उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सांसद संगीता आजाद ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें। पूर्व विधायक लालगंज आजाद अरिमर्दन ने कहा कि आज हम लोगों के बीच दबे कुचले एवं नौजवानों के मसीहा नेताजी के निधन से राजनीति को गहरी क्षति हुई है जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल होगा। इस अवसर पर प्रेमचंद्र, नगीना यादव, आकाश, वालकेश्वर त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद, जनार्दन सिंह, राजाराम राजभर, कमलेश राजभर, गुफरान अहमद, राजेंद्र मास्टर आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के रोडवेज स्थित कैम्प कार्यालय पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। सभा को आप के प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव पिछड़ों, दलितों शोषितों को लामबंद कर लम्बे समय तक उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति को अपने दल के ईद-गिर्द रखने वाले कुशल राजनीतिक व रणनीतिकार थे। इस अवसर पर डा. अनुराग यादव, रामरूप यादव, इसरार अहमद, तनवीर रिजवी, विक्की सोनकर, सुबाष चन्द्र यादव, एमपी यादव अनिल यादव, उमेश यादव राजेश सिंह, आरिफ फारूकी अभिषेक सिंह, बाबूराम यादव, सतीश यादव, संजय महेन्द्र, लौटू यादव मौजूद रहे।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी पार्टी कार्यालय अतरौलिया पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके जीवन के संघर्षों पर लोगों द्वारा विचार व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, जयप्रकाश यादव, वर्मन यादव, चंद्रजीत यादव, जगदीश पांडे, गोविंद पांडे, संजय मिश्रा, राजेंद्र राम, संतराम यादव, घनानंद गिरी, शीतला निषाद, कमला यादव, राधेश्याम यादव, राधेश्याम लीडर, बलवंत यादव सहित अन्य समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर के लोक निर्माण के निरीक्षण गृह में स्थानीय विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कुछ कार्यकर्ता फूट-फूटकर रोते हुए भी देखे गए। पूर्व लोहिया वाहिनी के लालगंज अध्यक्ष तथा देवगांव जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम कन्हैया यादव ने शोकसभा की अध्यक्षता की। रामसेवक यादव, मिर्जा कलीम बेग, शिवपूजन यादव, पूर्व अध्यक्ष सपा लालगंज जनार्दन सिंह, डॉ.रामप्यारे यादव, रम्मन यादव, मुखराम यादव, राजेश यादव उर्फ खन्ना, हरिश्चंद्र यादव, गिरीश मोदनवाल, महेश सोनकर, इस्लाम, मोचन मौर्य, शिव प्रकाश यादव, फहीम अहमद, नूर आलम आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव