चंद्रमा ऋषि आश्रम पर लगी लाइटें खराब

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पौराणिक स्थली चंद्रमा ऋषि आश्रम पर लगी अधिकांश लाइटों के खराब होने से जहां सड़क मार्ग से लेकर मंदिर के अन्य हिस्से में अंधेरा छाया रहता है वहीं श्रद्वालुओं को परेशानी झेलनी पड़ती है।
चंद्रमा ऋषि आश्रम स्थित सिलनी नदी पर हाल ही मंे प्रशासन द्वारा लाइट लगाई गई है। यहां रात तक लोगांे का आवागमन लगा रहता है। अधिकांश लाइट खराब हो चुकी हैं। सबसे अधिक परेशानी मार्ग पर लगे लाइट से है। मार्ग से स्थली प्रवेश तक अंधेरा छाया रहता है। यही हाल अन्य हिस्से की लाइट का है। राममूरत यादव, राजेश, रतन वर्मा, शिव कुमार, अभिमन्यु यादव, दयाराम सिंह आदि ने लाइट ठीक कराये जाने की जिला प्रशासन से मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *