आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 24 दिसम्बर को आधुनिक हिन्दी नाटक के जन्मदाता, भारतीय साहित्य के निर्माता, स्वतंत्रता सेनानी नाटककार-महाकवि पं.लक्ष्मी नारायण मिश्र की 120वीं जयन्ती मनाये जाने की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पं.लक्ष्मी नारायण मिश्र की मूर्ति की साफ-सफाई एवं समय से रंगाई-पुताई कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि मूर्ति स्थल पर बैठने, साउण्ड सिस्टम एवं स्टैंड आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि पं.लक्ष्मी नारायण मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने के लिए अच्छे प्रवक्ताओं को भी बुलाना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्ञानवर्धन हो सके। उन्होने कहा कि नेहरू हाल में आयोजित विचार गोष्ठी की तैयारियों को समय से सुनिश्चित करा लिया जाय। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, एसडीएम सदर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आजमगढ़ एवं ईओ नगर पालिका आजमगढ़ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार