पुत्र के दीर्घायु व मंगल की कामना के लिए माताओं ने रखा ब्रत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर और आसपास के गावों में माताओं ने निर्जल व्रत रख कर पुत्र के दीर्घायु और मंगल की कामना के साथ पूजा अर्चना किया। गावों में जगह जगह गोट बनाए गए जहां पर शाम को माताएं इकट्ठा होकर पूजा अर्चना किया।
माहुल प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत के सिद्ध पीठ काली चौरा मंदिर पर जीवित पुत्रिका के पावन पर्व पर शनिवार को माहुल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र आस्था के रंग मे रंगे रहे। माताओ ने कठोर निर्जला व्रत रखकर पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना किया। क्षेत्र के सभी मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भारी भीड़ रही। देर शाम को व्रती माताआंे ने पूजा अर्चना के बाद जीवितपुत्रिका की कथा सुनकर पुत्र की दीर्घ आयु की कामना किया। व्रती महिलाओं के साथ कथा सुनने वालों की भारी भीड़ रही। व्रती माताओ ने कथा सुनी और पुत्र की लम्बी आयु और सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भाजपा नेता शासन द्वारा मनोनीत सभासद सुजीत जायसवाल आशु, मंदिर पुजारी शिव शंकर मिश्रा मंदिर संरक्षक घनश्याम पांडेय, रवि मोदनवाल, लाल बहादुर यादव, गोपाल भारद्वाज, सूरज लाल सोनी, बृजेश मौर्य, सोनू जायसवाल, कौशल पाठक आदि मौजूद रहे।
पटवध प्रतिनिधि के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चांदपुर, मानपुर, पटवध कौतुक, श्रीनगर सियरहा, सेठारी, गागेपुर, हरखपुर और तोहफापुर समेत आसपास के गांवों में शनिवार को जीवित्पुत्रिका का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने अपनी संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर 24 घंटे का कठिन निराजल व्रत रखा।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार शाम को महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ रखा। व्रती महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला रहकर परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पुत्र की लंबी उम्र की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *