नवनियुक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बुधवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी तहबरपुर पंकज मिश्रा ने खंड शिक्षा अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्रा ने शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि वह ब्लाक के सभी शिक्षकों को साथ लेकर चलेंगे और तहबरपुर की शिक्षा गुणवत्ता सहित शासन के सभी महत्वपूर्ण कार्यों को ससमय पूर्ण करते हुए ब्लाक तहबरपुर नित नई उपलब्धियां पर पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।उन्होंने शिक्षकों से अपील किया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति तहबरपुर के अध्यक्ष सूबेदार यादव, संरक्षक नर्वदेश्वर उपाध्याय, शिक्षक नेता मनोज कुमार त्रिपाठी, रणधीर यादव, वीरेन्द्र कुमार यादव, राजेश यादव, शिवानन्द मिश्रा एवं बी आर सी कार्यालय के सभी सहायकों एवं एमआइएस ने माल्यार्पण एवं मिष्ठान खिलाकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *