ग्रामीणों पर लगा जिला बदर को भगाने का आरोप

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में जिलाबदर आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जिलाबदर आरोपी को मौके से फरार करा दिया। मामले में कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती हमराह कांस्टेबल संजीव कुमार यादव और अनुराग यादव के साथ जिलाधिकारी के आदेश पर जिलाबदर आरोपी परविन्द उर्फ नाटे पुत्र ओमप्रकाश, निवासी बसही अशरफपुर की तलाश में उसके घर पहुंचे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि जिलाबदर होने के बावजूद आरोपी गांव में अपने घर पर मौजूद है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी के संबंध में पूछताछ कर रही थी, तभी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते हुए कहासुनी और हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि लोगों ने पुलिस टीम को धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और मौका देखकर जिलाबदर आरोपी परविन्द उर्फ नाटे को फरार करा दिया। उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती की तहरीर पर पुलिस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *