तहसील समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियाद

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम नेहा मिश्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 28 शिकायतें दर्ज की गईं।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से 11, पुलिस से 4, विकास विभाग से 2, विद्युत विभाग से 4, लोक निर्माण विभाग से एक तथा अन्य विभागों से संबंधित 6 शिकायतें शामिल रहीं।
अधिकारियों के अनुसार तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों में से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 25 शिकायतें लंबित रहीं। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। तहसील समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *