वन्यजीव संरक्षण से ही कायम रह सकता है प्रकृति का संतुलन

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अंबारी में शुक्रवार को वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और प्रकृति के संतुलन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ वन्य एवं वन्यजीव वैज्ञानिक, मुंबई डॉ. शाह मोहम्मद बेलाल ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने और उनके संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. शाह मोहम्मद बेलाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जल, जंगल, जमीन, वनस्पतियों और वन्यजीवों के संरक्षण से ही पर्यावरण का वास्तविक संतुलन कायम रह सकता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति में प्रत्येक जीव की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। किसी एक प्रजाति के समाप्त होने या संख्या में अत्यधिक कमी आने से पूरी खाद्य श्रृंखला और पारिस्थितिक तंत्र प्रभावित हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि वन्यजीव जैव विविधता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वन्यजीवों के संरक्षण, पेड़-पौधों की रक्षा तथा प्रकृति को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेश यादव, मधुसूदन यादव, मोहम्मद शाहिद, दिनेश यादव, भरद्वाज सिंह, स्मिता यादव, प्रतिमा यादव आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *