आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री गाँधी पीजी कॉलेज, मालटारी, आजमगढ़ में शिक्षक संघ का चुनाव बुधवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में महाविद्यालय के शिक्षकों की सर्वसम्मत सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव में प्रो. हसीन खान को अध्यक्ष, प्रो. प्रशांत राय को महामंत्री, डॉ. राजेश कुमार राय को उपाध्यक्ष, डॉ. शुभ्रा श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. दुर्गेश कुमार को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक संघ शिक्षकों के हितों के संरक्षण के साथ-साथ महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने तथा महाविद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगा। चुनाव के दौरान शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. कैलाश नाथ गुप्त एवं पूर्व महामंत्री प्रो. प्रेमचंद यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो. अखिलेश चन्द्र, डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. नीतेश जायसवाल, डॉ. शैलेश सिंह, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. दान बहादुर यादव, डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. अनंत कुमार त्रिपाठी, डॉ. संदीप कुमार यादव सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न होने पर शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और नई कार्यकारिणी से शिक्षक हितों एवं महाविद्यालय के विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार