सर्पदंश से बालिका की मौत, परिवार में शोक

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में सर्पदंश से 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
सुदनीपुर गांव निवासी सूर्यनाथ यादव की पुत्री प्रिया यादव 11 वर्ष घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। जानकारी होने पर परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रिया का अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *