जनपद पहुंचे अखिलेश यादव, स्वागत के लिए उमड़े सपा कार्यकर्ता

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को आजमगढ़ के मदूरी हवाई पट्टी पर पहुंचे। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही स्वागत के लिए बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता हवाई पट्टी पर जुटे। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के स्वागत के लिए उत्साह दिखाया।
अखिलेश यादव के बलिया जाने के कार्यक्रम को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के लिए पहुंचे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए। हवाई पट्टी पर कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *